Wednesday, 15 April 2020

PM Modi Lockdown’s Extension: 3 मई तक देश में बढ़ेगा लॉकडाउन- पीएम मोदी का ऐलान 

PM Narendra Modi Speech Today LIVE, Coronavirus Lockdown Extension in India LIVE Latest News Updates: केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्यों ने पूर्ण बंदी को 14 अप्रैल के बाद कम से कम दो और सप्ताह बढ़ाने की वकालत की है।https://sarkariresultorjob.com lockdown extension pm modi till 3 may 2020[/caption]


PM Narendra Modi Speech Today LIVE, Coronavirus Lockdown Extension in India LIVE Latest News Updates:

कोरोना संकट के मद्देनजर देश में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन के आखिरी दिन यानी 14 अप्रैल, 2020 को पीएम मोदी ने देश के नाम सुबह संबोधन दिया। उन्होंने इस दौरान देशवासियों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
भाषण की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अंबेडकर को याद करते हुए उन्होंने कहा- जब भारत में कोरोना मरीज नहीं थे, तब भी हमने विदेशों से आने वालों के लिए स्क्रीनिंग शुरू करा दी थी। 100 केस होने पर और कदम उठाए। जब 550 केस थे, तभी 21 दिन के लॉकडाउन का कदम उठाया। हमने समस्या बढ़ने का इंतजार न किया, बल्कि दिखते ही उसे तेजी से फैसले लेकर रोकने का प्रयास किया।
मोदी के मुताबिक, ये ऐसा संकट है, जिसमें किसी भी देश के साथ तुलना करना उचित नहीं है। पर कुछ सच्चाइयां हम नकार नहीं सकते। अगर दुनिया सामर्थवान देशों के आंकड़े देखें तो भारत बहुत संभली स्थिति में है। महीने भर पहले कई देश संक्रमण के मामले भारत के बराबर थे। आज वहां भारत की तुलना में केस 25-30 गुणा बढ़ गए हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 19 मार्च और 24 मार्च को भी राष्ट्र को संबोधित किया था। कई राज्य सरकारों ने पूर्ण बंदी की अवधि बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को सुझाव दिया है। कई राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर पूर्ण बंदी अगले 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। देश के विभिन्न क्षेत्रों को वहां कोविड-19 के मामलों की संख्या को देखते हुए तीन तरह के क्षेत्रों – रेड, आरेंज और ग्रीन में बांटने का भी सुझाव दिया गया है। इन इलाकों को कोरोना संक्रमण के खतरे के लिहाज से चिह्नित किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्यों ने पूर्ण बंदी को 14 अप्रैल के बाद कम से कम दो और सप्ताह बढ़ाने की वकालत की है। केंद्र सरकार व्यापक तौर पर द्विस्तरीय कार्ययोजना पर ध्यान दे रही है, जिसमें देश में कोविड-19 को फैलने से रोकना और आर्थिक गतिविधियों को क्रमबद्ध तरीके से फिर से शुरू करना शामिल है।
बता दें कि भारत में कोरोना के कुल मामले (मंगलवार सुबह तक) 10,363 हो गए हैं, जिनमें 8988 एक्टिव केस हैं। 1035 सही/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं, जबकि 339 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1211 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 मौतें हुई हैं।

Coronavirus in India LIVE Updates: इन राज्यों में पहले ही बढ़ चुका है लॉकडाउन

महाराष्ट्र, ओड़ीशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य पहले ही बंद को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। केंद्र सरकार अनेक राज्यों, विशेषज्ञों व अन्य पक्षकारों की सिफारिशों और सुझावों पर विचार कर रही है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) ने सिफारिश की है कि कुछ चिह्नित उद्योगों और सेवाओं को उचित सुरक्षा मानकों के साथ सीमित गतिविधियां बहाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Coronavirus in India LIVE Updates: इन राज्यों में पहले ही बढ़ चुका है लॉकडाउन

महाराष्ट्र, ओड़ीशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य पहले ही बंद को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। केंद्र सरकार अनेक राज्यों, विशेषज्ञों व अन्य पक्षकारों की सिफारिशों और सुझावों पर विचार कर रही है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआइटी) ने सिफारिश की है कि कुछ चिह्नित उद्योगों और सेवाओं को उचित सुरक्षा मानकों के साथ सीमित गतिविधियां बहाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
 

Coronavirus in India LIVE Updates: मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों संख्या बढ़ी

मुंबई में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले सोमवार को बढ़ गए। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मरीन लाइंस के बॉम्बे अस्पताल के एक तकनीशियन और ग्रांट रोड स्थित भाटिया अस्पताल की 11 नर्सें, दादर के शुश्रुषा अस्पताल की चार और नर्सों तथा दो डॉक्टरों के को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बृन्हमुंबई महानरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम (बॉम्बे) अस्पताल के कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल को सील करने से इनकार किया, क्योंकि जिस विभाग में तकनीशियन तैनात था, वह अस्पताल की मुख्य इमारत से दूर है

Coronavirus in India LIVE Updates: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और अरुणाचल में 30 तक पूर्णबंदी

तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को अपने राज्यों में पूर्ण बंदी की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पूर्ण बंदी 30 अप्रैल तक बढ़ाने के लिए सोमवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
इस बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही एलान कर चुके थे। महाराष्ट्र में राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। एक अधिकारी ने बताया, ‘महामारी कानून की धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत पहली अधिसूचना 25 मार्च को जारी हुई थी।

for more information about Sarkarijobs go to our official website
SarkariResultOrJob.com